Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 6 विकेट लिए। भारत ने इससे पहले 2011 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसने श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में हराया था। इसके बाद 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, जबिक 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता दिखाया था।
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में 70 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम 12 साल बाद फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। इसके जवाब में और डेरिल मिचेल के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम 48.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 327 रन ही बना सकी। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 6 विकेट लिए। भारत ने इससे पहले 2011 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसने श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में हराया था। इसके बाद 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, जबिक 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता दिखाया था।
398 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को खराब शुरुआत मिली। दोनों सलामी बल्लेबाजों को शमी ने पावरप्ले में ही पवेलियन भेज दिया। कॉनवे 13 और रचिन 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 149 गेंद में 181 रन की साझेदारी हुई। मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। केन विलियमसन 73 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। टॉम लैथम खाता भी नहीं खोल सके। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स को बुमराह ने पवेलियन भेजा। ग्लेन फिलिप्स 33 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह को पहला विकेट मिला। शमी ने सात विकेट हासिल किए।